सीधी: पुजारी हत्याकांड के बाद कुसमी में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक; आरोपी गिरफ्त में, गश्त बढ़ाने के निर्देश

सीधी: जिले के कुसमी क्षेत्र में पुजारी की हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं. जहा घटना के मद्देनज़र विकास कुमार आनंद, एसडीएम कुसमी ने एसडीएम कार्यालय में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. वही बैठक दोपहर लगभग 12 बजे हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुजारी की हत्या सुबह के समय उस वक्त हुई जब वे अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई. वही इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की तलाश शुरू की. जहा त्वरित दबिश और जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है तथा घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है.
वही इस शांति समिति की बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कुसमी की शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहा पुलिस प्रशासन को नगर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और अफवाहों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए. वही उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें.
वही इस बैठक में हीराबाई सिंह, जिला पंचायत सदस्य; बद्री प्रसाद गुप्ता, व्यापारी एकता संघ अध्यक्ष; विमल कुमार जायसवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष; संतोष गर्ग, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष; अनिल सिंह और लालबहादुर सेन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. प्रशासनिक स्तर पर नारायण सिंह, तहसीलदार; अरुणा द्विवेदी, थाना प्रभारी कुसमी तथा डी.के. रावत, चौकी प्रभारी पोड़ी डी के रावत भी शामिल हुए.











