New Tata Punch EV Vs MG Windsor: टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट बनाम एमजी विंडसर ईवी; बजट, रेंज और फीचर्स में कौन है किस पर भारी?

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। बजट और फीचर्स के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे ग्राहकों के लिए अब टाटा और एमजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

New Tata Punch EV Vs MG Windsor।दिल्ली: भारत में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के सामने अक्सर यह दुविधा होती है कि वे एक किफायती कॉम्पैक्ट कार चुनें या फिर एक बड़ी और आलीशान एसयूवी।

Tata Punch.ev vs MG Windsor EV Hindi।इस समय भारतीय सड़कों पर Tata Punch.ev Facelift और MG Windsor EV दो ऐसे विकल्प हैं जो अपनी खूबियों के कारण आमने-सामने खड़े हैं। जहां टाटा पंच ईवी अपनी कीमत और शहरी सुगमता के लिए जानी जा रही है, वहीं एमजी विंडसर अपने आकार और प्रीमियम अहसास के लिए चर्चा में है।

कीमत का गणित: किफायती बनाम प्रीमियम।Tata Punch.ev vs MG Windsor EV Hindi

​दोनों गाड़ियों के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी कीमत और बैटरी मॉडल का है।

  • Tata Punch.ev: इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 12.59 लाख रुपये तक जाती है। टाटा का ‘बैटरी एज़ ए सर्विस’ (BaaS) मॉडल इसे और भी सुलभ बनाता है, जिसकी शुरुआती प्रभावी कीमत मात्र 6.49 लाख रुपये रह जाती है।
  • MG Windsor EV: एमजी ने अपनी इस बड़ी एसयूवी को 9.99 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये की रेंज में उतारा है (BaaS मॉडल)। हालांकि, बैटरी की कीमत शामिल करने पर यह 14 लाख से 18.50 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

​पंच का टॉप वेरिएंट और विंडसर का बेस वेरिएंट एक ही प्राइस ब्रैकेट में आते हैं, जो खरीदारों के लिए चयन को दिलचस्प बना देता है।

बैटरी और रेंज: लंबी दूरी का सफर

​पावर और परफॉरमेंस के मामले में दोनों ही कंपनियां अपने बेहतरीन बैटरी पैक ऑफर कर रही हैं:

  1. टाटा पंच ईवी: इसमें 30 kWh और 40 kWh के दो विकल्प मिलते हैं। इसकी वास्तविक रेंज (Real-world range) करीब 355 किमी है, जबकि ARAI द्वारा प्रमाणित रेंज 468 किमी तक होने का दावा किया गया है।
  2. एमजी विंडसर ईवी: इसमें 38 kWh और 52.9 kWh के बड़े बैटरी पैक मिलते हैं। इसकी शक्तिशाली मोटर 182.3 HP की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज पर यह 449 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है।

फीचर्स और स्पेस: कौन है ज्यादा आरामदायक?

  • टाटा पंच ईवी: यह एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो शहरी ड्राइविंग के लिए शानदार है। इसमें सुरक्षा के सभी आधुनिक फीचर्स और कॉम्पैक्ट आकार के कारण ट्रैफिक में चलने की आसानी मिलती है।
  • एमजी विंडसर ईवी: यह एक प्रॉपर कॉम्पैक्ट एसयूवी की कैटेगरी में आती है। इसमें यात्रियों के लिए अधिक स्पेस (Legroom/Headroom) और हाई-एंड गैजेट्स दिए गए हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो अक्सर परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकलते हैं।
close