बरेली में मंदिर के सेवादार ने लगाई फांसी, 32 मिनट के वीडियो में बताया अपना दर्द

बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के प्राचीन धोपेश्वरनाथ मंदिर से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. मंगलवार को लटकी मिली उनकी लाश। मरने से पहले विजय राठौर ने करीब 32 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया इसमें उन्होंने अपने परिवार, प्रेमिका के परिवार और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना यह था कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं और उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिल रही. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया और आगे की जांच जारी है।

वीडियो में मरने से पहले बयां किया दर्द

यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में विजय ने बताया कि वह बहुत मानसिक तनाव में थे, परेशान थे और कई रातों से ठीक से सो भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने बताया की उनकी इन सारी परेशानियों के कारण वो आज या कल में सुसाइड करने वाले थे। वीडियो में उन्होंने बताया की उनके घरवालों और प्रेमिका ने उन्हें बहुत परेशान किया और इतना प्रताड़ित किया की आत्महत्या के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा।

विजय ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत कराई गई थी और पुलिस ने बिना सही जांच किये कार्रवाई की। उन्होंने पुलिसकर्मियों के पैसे लेने का भी आरोप लगाया। विजय ने वीडियो में कहा कि सब जानते थे कि वह निर्दोष थे , लेकिन फिर भी उनकी बातो को नजरअंदाज कर दिया गया था। वह कई बार वीडियो में भावुक होगये थे और कहा की किसी ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।

मंदिर में हुई थी प्रेमिका से मुलाकात

वीडियो में विजय राठौर ने अपनी प्रेमा कहानी बताई। उन्होंने बताया की दो साल पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। दोनों की बातचिता इंस्टाग्राम में शुरू हुई। उन्होंने बताया की उन्होंने ही उस लड़की को प्रोपोज़ किया था और कुछ समय केलिये उनके बीच सब ठीक था पर महाशिवरात्रि से पहले किसी कारण उनकी लड़ाई हो गई थी। इसके बाद एक महीने तक उनकी बात चित नहीं हो रही थी।

विजय ने बताया कि बाद में एक दिन लड़की ने मैसेज कर दिया कि अब उनके बीच कुछ भी नहीं हो सकता. विजय ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की, कई बार उससे बात करने की कोशिश की और उसे मनाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.

मरने के बाद इंसाफ की उम्मीद

वीडियो के आखिर में विजय राठौर ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह वीडियो बरेली के SSP तक पहुंचे. उन्होंने सुना है कि SSP बहुत अच्छे अधिकारी हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनकी मौत के बाद उन्हें इंसाफ मिलेगा. विजय ने कहा कि अगर वह जिंदा रहते हुए न्याय नहीं पा सके तो कम से कम उनकी मौत के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए.

बता दें कि मंगलवार को जब उनका शव घर में फंदे से लटका मिला तो परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही. वीडियो में लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से देखा जाने की पुलिस बात कर रही.

close