औरंगाबाद में 555 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM ने किए कई बड़े वादे

औरंगाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आज औरंगाबाद पहुंचे.बारुण के मुंशी बिगहा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में हमारी सरकार बनी.उसके पहले बिहार का बुरा हाल था.लोग शाम के वक्त घरों से बाहर नहीं निकलते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का बुरा हाल था.बिहार में विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है.

हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है.अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे.श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के तहत औरंगाबाद जिले के बारून प्रखंड के मुंशी बिगहा में जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि बिहार ने स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है और हमने तेजी से आम जन को बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी है.

मुख्यमंत्री ने जिले में 555 करोड रुपए की लागत वाली 262 विकास योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करते हुए कहा कि औरंगाबाद में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार ने 441 करोड रुपए की मंजूरी पहले ही प्रदान कर दी है.उन्होंने कहा कि 2005 में जब हमारी सरकार बनी उसे समय राज्य की स्थिति बिल्कुल खराब थी लेकिन हमने सड़क बिजली स्वास्थ्य सुविधा सुरक्षा कानून व्यवस्था आदि के क्षेत्र में कार्य योजना बनाकर तेजी से काम करना शुरू किया.

परिणाम यह हुआ कि राज्य में सभी बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो गई। श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है तथा आने वाले वर्षों में यह राज्य और तरक्की करेगा.बिहार में पहले बिजली का बहुत बुरा हाल था.आज देखिए हम आपको मुफ्त बिजली दे रहे हैं.गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है.अब आपकी छतों पर सोलर लगा रहे हैं.इसके लिए भी आपको कुछ खर्च नहीं आएगा.सब काम सरकार करवा रही है.

समारोह को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया.आगतों का स्वागत जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा ने किया  मुख्यमंत्री ने बारून में बन रही जलापूर्ति योजना का भी निरीक्षण किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com