बिलासपुर में चलती मालगाड़ी में लगी आग, कोयले से भरे वैगन से उठीं लपटें, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोयले से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। चलती ट्रेन से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख रेलवे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूझबूझ से रोकी गई मालगाड़ी

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी बिलासपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक वैगन से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को गतौरा स्टेशन के पास रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों को सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

गर्मी बनी आग की वजह! जांच जारी

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे प्रशासन जांच में जुट गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com