मौसम ने ली करवट: बस्तर के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि यह बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर राहत जरूर दे सकती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है।

24 से 48 घंटों में बदलेगा मौसम

बस्तर संभाग में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और विदर्भ क्षेत्र में बने सिस्टम के चलते अगले 24 से 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज ?

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बस्तर क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व विदर्भ के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से बस्तर संभाग में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है

मौसम विशेषज्ञों का क्या कहना है ?

विशेषज्ञों का कहना है कि इसी कारण आज और कल के दौरान बस्तर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर राहत जरूर दे सकती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com