मुख्यमंत्री साय आज जशपुर और धमतरी दौरे पर, ‘सुशासन तिहार-2026’ में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जशपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे, जहां वे मैरिज गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पत्थलगांव में कार्यक्रम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात
मुख्यमंत्री का जशपुर दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पत्थलगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
धमतरी में ‘सुशासन तिहार-2026’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
जशपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में धमतरी पहुंचेंगे। यहां पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं और जनहितकारी कार्यों की समीक्षा के साथ आम जनता से संवाद भी किया जाएगा।
लोहरसी सर्किट हाउस में आरक्षित रहेगा समय
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लोहरसी सर्किट हाउस में दोपहर 3:25 बजे से 3:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे शाम करीब 4:05 बजे धमतरी से रवाना हो जाएंगे।









