पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भूपेश बघेल का हमला, बोले- “संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार”

रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Bhupesh Baghel ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और ईंधन संकट के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री दूसरों को विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “दूसरों के लिए कायदे-कानून हैं, लेकिन खुद पर लागू नहीं होते।”
“सरकार बताए आखिर कर क्या रही है?”
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज जनता महंगाई से परेशान है, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि पहले सरकार यह बताए कि आखिर इस संकट को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
सुशासन तिहार को लेकर भी साधा निशाना
भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में तो पहुंच रहे हैं, लेकिन जनता उनसे सीधे नहीं मिल पा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com