बस्तर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, CM विष्णु देव साय ने राजकीय गमछा पहनाकर किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने योगी आदित्यनाथ को राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति का सम्मानपूर्वक परिचय कराया।

अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन हुआ, जिनका उद्देश्य राज्यों के बीच सहयोग और विकास को नई दिशा देना है।

साय और योगी के बीच हुई विशेष चर्चा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक विषयों, सुशासन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com