सरगुजा में सनसनी: घर में अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मणिपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं आरोपी पति वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।

सुबह घर में मिली महिला की लाश

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पति-पत्नी अपने घर में साथ सोए थे। मंगलवार सुबह जब घर के भीतर महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वारदात के बाद पति फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार बच्चों की हालत देखकर भावुक हो उठे

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com