बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट:पटना में छाए रह सकते हैं बादल; अब तक 40% कम बारिश, 3°C तक बढ़ेगा तापमान

बिहार में मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर विशेष रूप से चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के बाकी 25 जिलों में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, पटना समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।

मंगलवार शाम को पटना, खगड़िया समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। खगड़िया में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। बांका में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान और एक मजदूर की मौत हो गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। सुबह से धूप निकलने की संभावना है, दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ेगी। शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी और सीमावर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा।

अब भी सामान्य से 40% कम बारिश

प्रदेश में जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश हुई है। 28 जुलाई तक राज्य में 474.2mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 282.6mm बारिश रिकॉर्ड की ग। यानी अब तक करीब 40% कम बारिश हुई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com