5G फोन खरीदने का मौका! 50MP AI कैमरा और ₹2000 की बचत

देसी मोबाइल बनाने वाली कंपनी Lava ने अपने नए फोन Virat V1 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में पहले से Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G शामिल हैं. इसे एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. आइए बिना किसी देरी के आपको इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.
Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Lava Virat V1 Pro 5G की भारत में कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वैरिएंट की है. कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है. फोन की बिक्री 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. Lava Virat V1 Pro 5G को Sikkim Midnight और Spiti Frost कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
Lava Virat V1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Lava Virat V1 Pro 5G डुअल-सिम फोन है और Android 16 पर चलता है. इसमें 6.75 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन दी गई है. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पिक्सल डेंसिटी 260ppi है. इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
50MP AI कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP AI कैमरा है, जिसमें फिक्स्ड फोकस मिलता है. हालांकि, सेकेंडरी कैमरे की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो डस्ट और पानी के छींटों से सेफ्टी देती है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
Lava Virat V1 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS का सपोर्ट मिलता है. फोन में एक्सेलेरोमीटर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं. इसका साइज 168.29×77.64×8.68mm है और वजन करीब 207 ग्राम है.
क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आप नया 5G लेना चाहते हैं जिसकी कीमत आपके बजट में हो तो आप इस फोन के साथ जा सकते हैं. फोन के स्पेसिफिकेशन्स को देखकर कहा जा सकता है कि Lava Virat V1 Pro 5G रोजमर्रा के काम में आपको ठीक-ठाक एक्सपीरियंस देगा. इसकी 6,000mAh की बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है.











