DA Hike 2025- कर्मचारियों कोे भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा

बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएंगी और इसका लाभ पूर्वव्यापी रूप से दिया जाएगा। इस निर्णय के अनुसार डीए को 14.074% से बढ़ाकर 16.018% कर दिया गया है।

DA Hike 2025- तेलंगाना सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को एक और बड़ी राहत दी है। पहले सरकारी कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का लाभ देने के बाद अब बिजली विभाग के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने बिजली कर्मचारियों के लिए डीए में 1.944% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे राज्य भर के 71,417 कर्मचारी और पेंशनधारक लाभान्वित होंगे।

उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी साझा की और बताया कि यह फैसला कर्मचारियों की वित्तीय भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

इससे पहले राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3.4% की बढ़ोतरी की थी, जिसकी नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के तहत डीए को 26.39% से बढ़ाकर 30.03% कर दिया गया है। पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत (डीआर) भी इसी अनुपात में बढ़ाई गई है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया डीए 28 किस्तों में दिया जाएगा। वहीं अंशदायी पेंशन योजना (CPS) से जुड़े कर्मचारियों के लिए 10% डीए बकाया को उनके PRAN खातों में ट्रांसफर किया जाएगा और बाकी 90% रकम जून के वेतन के साथ किस्तों में दी जाएगी।

इस निर्णय का लाभ न केवल राज्य स्तरीय कर्मचारियों को बल्कि जिला परिषद, मंडल परिषद, ग्राम पंचायत, नगर निगम, कृषि बाजार समितियों और सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो 2020 के संशोधित वेतनमान पर कार्यरत हैं।

close
Virus-free.www.avast.com