उत्तर प्रदेश: बहराइच में शादी समारोह में जाते समय हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की हुई मौत, एक घायल

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र के विसुनापुर गांव ने सुजौली थाना क्षेत्र के ही भैंसाही गांव में बारात आई थी गांव से ही बारात जाते समय बाइक सवार तीन युवकों की भिड़ंत ट्रैक्टर ट्राली से हो गई.
भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, एक घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है.
पूरा मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है जहां पर थाना क्षेत्र के ही बिशुनापुर गांव से एक बारात सुजौली के भैसाही में आई थी इस दौरान विसुनापुर गांव से ही बारात में शिरकत करने अमरेश पुत्र लच्छीराम,अमर पुत्र सुब्बा और सुधांशु पुत्र परशुराम मोटरसाइकिल से जा रहे थे कारिकोट चौराहे के पास स्थित मीना रिसोर्ट के आसपास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिसके चलते भीषण हादसे में अमरेश पुत्र लच्छीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि अमर पुत्र सुब्बा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकी सुधांशु पुत्र परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र लाया गया है, जहां पर डॉक्टर आरपी सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया गया है.
हादसे की सूचना पाकर मौके पर सुजौली थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ,उप निरीक्षक चंदन यादव ,कांस्टेबल हरविंदर सिंह और मनीष यादव ,विपिन यादव मौके पर पहुंचे और सड़क हादसे में मृतक हुए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.











