धमतरी में युवक पर चाकू से हमला, अतड़ी आया बाहर; गंभीर हालात में रायपुर किया गया रेफर

धमतरी: धमतरी में एक बार फिर हुई चाक़ूबजी की घटना से शहर हिल गया है. पुराने पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे पर हत्या करने के नियत से ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. देर रात युवक के पेट और पीठ पर वार किया गया. युवक का अतड़ी बाहर आया. जिला अस्पताल से युवक को रायपुर रिफर किया गया है. वहीं एक अन्य युवक बीच बचाव में घायल हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई.
बताया जा रहा है कि सुंदर गंज वार्ड निवासी मनीष सिन्हा को देर रात चाकू से हमला किया गया. मनीष सिन्हा के भाई ने बताया कि वह घर में खाना खा रहे थे तभी अचानक हो हल्ला का आवाज सुनकर बाहर निकले तभी मोहल्ले वाले ने उनके भाई मनीष सिन्हा को चाकू मार देने की बात कही. जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब घायल मनीष सिन्हा के भाई जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके पेट और पीठ में गंभीर चोटे लगी हुई थी. पेट से अतरी बाहर निकला हुआ था और खून से लथपथ था.
बताया गया कि घायल मनीष सिन्हा व रोहन ठाकुर खाना खाने के बाद घुमने के लिये सिहावा चौंक के पास हिन्दु अनाथालय के पास बैठ कर तीनो बातचित कर रहे थे. तभी मोहल्ले का साहिल खत्री पास में आया और बात चित कर रहे थे, उसी दौरान मनीष सिन्हा से पुरानी पैसा कि लेन देन की बात को लेकर साहिल खत्री घुस्से में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से हत्या करने की नियत से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुंचाया.
पेट मे चाकू मारने से अतड़ी बाहर
चाकु से पेट पर मारने से अतड़ी बाहर निकल गया एवं पीठ में चोट लगा. साहिल खत्री चाकू से मारने के बाद भाग गया. घायल मनीष सिन्हा उपचार हेतू जिला अपस्ताल ले जाया गया. बीच बचाव करने पर एक युवक चोट भी लगा. बहरहाल पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com