उत्तर प्रदेश: रायबरेली में मर चुके लोगों पर लेखपाल ने दर्ज करा दिया मुकदमा, एसडीएम ने दिये जांच के आदेश

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद महराजगंज तहसील क्षेत्र के अटरा राजस्व ग्राम के लेखपाल द्वारा ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में तीन मृतक कब्जेदारों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा किया है.

मामले की शिकायत गांव के ही प्रदीप कुमार ने मंगलवार को एसडीएम गौतम सिंह से मिलकर की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिये है.

आपको बता दें अटरा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने गांव की ही सरकारी भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत की थी. एसडीएम की फटकार के बाद क्षेत्रीय लेखपाल अजय पटेल ने गांव के ही रफीक, खुर्शीद, सफीक, कुड्डूस, विजय मौर्य, जाकिर और हसन अली के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में अवैध कब्जे का मामला दर्ज कराया है. मंगलवार को शिकायतकर्ता प्रदीप बाजपेई ने एसडीएम गौतम सिंह को पत्र देकर बताया तहसीलदार न्यायालय में दर्ज मुकदमों में मोहम्मद रफीक की करीब 30 वर्ष पहले वहीं किर व हसन अली करीब छह वर्ष पहले मर चुके है.

एसडीएम श्री सिंह ने नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा शिकायत की पुष्टि हुई तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com