achari paneer masala recipe in hindi- मसालेदार खाने के शौकीनों के लिए खास: घर पर बनाएं लाजवाब अचारी पनीर, जानें आसान विधि

achari paneer masala recipe in hindi/अगर आप तीखे और चटपटे खाने के शौकीन हैं और पनीर की पारंपरिक सब्जियों से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो अचारी पनीर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
achari paneer masala recipe in hindi/इसे अचारी पनीर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे तैयार करने में उन्हीं खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो अचार में डाले जाते हैं। दही और काजू का संयोजन इस डिश के स्वाद को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है, जिससे इसमें अचार जैसी मनमोहक खुशबू और लाजवाब स्वाद आता है।
यह उन लोगों के लिए भी एक बेहतर विकल्प है, जिन्हें आमतौर पर पनीर की सब्जी पसंद नहीं आती। सबसे अच्छी बात यह है कि यह झटपट तैयार हो जाता है और व्यस्त दिनचर्या में भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
अचारी पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
पनीर: 250-300 ग्राम, काजू: 50 ग्राम, दही: एक कप, सौंफ और जीरा: एक-एक चम्मच, मेथी दाना और कलौंजी: आधा-आधा चम्मच, सरसों के बीज: एक चम्मच, अचारी मसाला पाउडर: एक चम्मच, हींग: एक चुटकी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: डेढ़ चम्मच, टमाटर: दो (कटे हुए), नमक: स्वादानुसार।achari paneer masala recipe in hindi
अचारी पनीर बनाने की विधि:
सबसे पहले अचारी मसाले तैयार करें। इसके लिए सरसों, सौंफ, जीरा, मेथी दाना और कलौंजी को एक कड़ाही में धीमी आंच पर हल्का भून लें। जब मसाले ठंडे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। इसी तरह, काजू को भी मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
अब एक कटोरे में एक कप दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गुठली न रहे। एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें सूखी लाल मिर्च और एक चुटकी हींग डालकर भून लें। इसके बाद, इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो इसमें हल्दी और धनिया पाउडर मिला दें।achari paneer masala recipe in hindi
टमाटर के पक जाने पर, पीसे हुए काजू का पेस्ट डालकर करीब दो मिनट तक पकाएं। अब तैयार किए गए पीसे हुए अचारी मसाले के मिश्रण में से एक चम्मच मसाला अलग रख लें और बाकी बचा हुआ मसाला कड़ाही में डाल दें। साथ ही, फेंटा हुआ दही और डेढ़ चम्मच बेसन भी मिला दें। बेसन डालने से दही फटेगा नहीं और सब्जी में अच्छी गाढ़ापन आएगा। इस मिश्रण को करीब दो मिनट तक पकाएं।
अंत में, पनीर के टुकड़े, क्रीम, सूखी मेथी, स्वादानुसार नमक और बचा हुआ एक चम्मच अचारी मसाले का मिश्रण डालें। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और चार से पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब सब्जी से तेल अलग होने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझ लीजिए आपका स्वादिष्ट अचारी पनीर बनकर तैयार है। इसे गरमागरम रोटी, नान या चावल के साथ परोसें और तीखे-मसालेदार स्वाद का आनंद लें।achari paneer masala recipe in hindi











