Actress Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी की दर्द भरी कहानी, 2 शादियां टूटीं, बेटी की कस्टडी के लिए राजा चौधरी को चुकाई मोटी रकम!
पर्दे पर 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता को, असल जीवन में भी दो बार रिश्तों के टूटने का दर्द सहना पड़ा। उनकी लव लाइफ इतनी विवादों और मुश्किलों से भरी रही है कि उन्हें नेशनल टीवी पर भी लोगों के ताने सुनने पड़े थे।

Actress Shweta Tiwari।टीवी जगत की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी हमेशा उतार-चढ़ाव भरी रही है।
पर्दे पर ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता को, असल जीवन में भी दो बार रिश्तों के टूटने का दर्द सहना पड़ा। उनकी लव लाइफ इतनी विवादों और मुश्किलों से भरी रही है कि उन्हें नेशनल टीवी पर भी लोगों के ताने सुनने पड़े थे।
पहली शादी: राजा चौधरी से टूटा रिश्ता
श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत में ही, साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी कर ली थी। दोनों ने साथ में काम किया और उनकी एक प्यारी बेटी, पलक तिवारी भी हुई।
हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक खुशहाल नहीं रह पाया। दोनों के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि श्वेता ने राजा चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए।
दोनों का तलाक बेहद कड़वाहट भरा और मुश्किल था। चौंकाने वाली बात यह है कि श्वेता ने राजा से एलिमनी (भरण-पोषण की राशि) मांगने की बजाय, अपनी बेटी पलक की कस्टडी हासिल करने के लिए राजा चौधरी को मोटी रकम चुकाई थी।
रिश्तों की कसौटी पर श्वेता की जिंदगी
जिस तरह श्वेता तिवारी को ‘कसौटी जिंदगी की’ शो से पहचान मिली, शायद ही उन्होंने सोचा होगा कि उनकी जिंदगी का हर रिश्ता भी कसौटी पर खरा उतरने की परीक्षा देगा। पहली शादी टूटने के बाद भी श्वेता ने हिम्मत नहीं हारी।
बिग बॉस के घर में आने पर, जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की, तो उन्हें लोगों के ताने और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।
लेकिन श्वेता तिवारी ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया और आज वह अपनी दोनों संतानों पलक और रेयांश के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, जबकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ सफलता की नई बुलंदियों को छू रही है।











