सीएम की मंजूरी के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के अधिकारी प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद विभाग ने परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार कुल 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कई जिलों के अधिकारी हुए प्रभावित

इस तबादला सूची में सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, सक्ती, सूरजपुर और बीजापुर समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
देखें आदेश की कॉपी

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com