Alia Vs Ranbir Education: आलिया भट्ट या रणबीर कपूर… पढ़ाई में कौन पड़ता है किस पर भारी?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर…दोनों की गिनती आज के दौर के सबसे बेहतरीन कलाकारों में होती है. जहां आलिया टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, तो वहीं रणबीर भी टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. दोनों ने ही अपने लंबे और सफल करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और फैंस का दिल जीता है. वैसे आज हम आपको इस कपल की फिल्मों या एक्टिंग के बारे में नहीं, बल्कि उनकी एजुकेशन के बारे में बताने वाले हैं.
रणबीर कपूर की एजुकेशन
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से 10वीं क्लास तक पढ़ाई की थी. बता दें कि वो अपने परिवार में 10वीं क्लास पास करने वाले पहले सदस्य थे. आगे जाकर उन्होंने मुंबई के एच. आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा हासिल की थी.
वहीं न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया था. रणबीर ने अपनी पहचान एनिमल, संजू, अजब प्रेम की गजब कहानी, ए दिल है मुश्किल, बर्फी, रॉकस्टार, राजनीति, तमाशा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों से बनाई है.











