औरंगाबाद: बड़वा पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, 2080 मतदाताओं ने उत्साह के साथ डाला वोट

औरंगाबाद: सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सदर प्रखंड के बड़वा पैक्स चुनाव सम्पन्न हुआ. सुबह 7 बजे से शाम तक 2080 मतदाताओं में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान किया. कुल मतदाता 4429 है. मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया. महिलाओ और युवाओ की भागीदारी भी संतोषजनक रही. सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखी. चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तत्पर दिखा.

अध्यक्ष पद से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिसमें मीना देवी, राजू यादव एवं महेंद्र मेहता शामिल है. प्रत्याशियो के बीच काटे की टक्कर देखी गई. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का कड़े प्रबंध किये गए थे. विधि व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी एवं फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी सहित अन्य शस्त्र बल चुनाव स्थल पर जमे रहे. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मतदान कर्मियों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

बताते चलें कि मतदान की समाप्ति के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में मतपत्रों की गिनती की व्यवस्था की गई है. थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था. मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में जमा कराया गया है. यही पर मतगणना का कार्य निर्धारित समय पर किया जायेगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com