औरंगाबाद की बेटी का कमाल, नेशनल चैंपियनशिप में दो पदक जीत रचा नया कीर्तिमान

औरंगाबाद : गटका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में पंजाब के मोहाली में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक एक प्रतियोगिता आयोजित किया गया.इस 9वीं सीनियर राष्ट्रीय गटका चैंपियनशिप में बिहार के टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड, 20 कांस्य पदक हासिल किया.

जिसमें औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड अंतर्गत कझवा गांव निवासी पहलवान उदय तिवारी के पत्नी वसुंधरा कुमारी ने इस राष्ट्रीय गटका प्रतियोगिता में दो पदक हासिल की.टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया तो वहीं एकल फ्री सोटी स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

यह पहली बार ऐसा हुआ की किसी महिला खिलाड़ी ने देश स्तर पर खेल के क्षेत्र में दो – दो पदक लाकर जिला का नाम रोशन की है. यह जिला के लिए बहुत ही हर्ष और गौरव की बात है.

इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए वसुंधरा कुमारी के साथ ही साथ कुश्ती संघ सचिव एवं गटका संघ अध्यक्ष को भी शुभकामनाएं और बधाई दिया है.इस राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता के लिए वसुंधरा ने इनडोर स्टेडियम कैंपस में काफी कड़ी मेहनत और तैयारी की थी जिसका परिणाम पदक के रूप में सामने आया है.

वसुंधरा के कोच विकास कुमार ने लगातार गतका का प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जिसका परिणाम जिला को राष्ट्रीय स्तर पर पदक के रूप में सामने आया है.औरंगाबाद वापस आने के बाद जिला के सभी संघ के अधिकारियों ने खेल प्रेमियों ने वसुंधरा कुमारी को बधाई और शुभकामनाएं दी है.

जिला खेल अधिकारी कुमार पप्पू राज ने वापस आने के बाद शुभकामनाएं दी और बधाई दी. उपाध्यक्ष झारखंड कुश्ती संघ अमरनाथ सिंह उर्फ कान्हा सिंह, शारीरिक शिक्षक रवि शंकर कुमार, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी उर्फ राजा, हरिओम कुमार, चंदन कुमार, अजय कुमार, कोच विकास कुमार, विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, पहलवान सौरभ सिन्हा, पहलवान विवेक कुमार, पहलवान रिचा कुमारी, शिक्षिका मालती गुप्ता, जिला गटका संघ सचिव निखिल कुमार इन सभी लोगों ने वसुंधरा के उसे उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दिए हैं. इस उपलब्धि को लेकर कझवा गांव में भी खुशी के लहर दौड़ गई है. वसुंधरा एक मिसाल बनी है महिला को लेकर की मेहनत से हर चीज हासिल किया जा सकता है जो आज उन्होंने साबित कर दिखाया है.

यह जानकारी देते हुए गतका संघ के अध्यक्ष एवं कुश्ती कोच, सचिव जिला कुश्ती संघ उदय तिवारी ने बताया कि औरंगाबाद जिला खेल के क्षेत्र में बहुत बेहतर कर रहा है और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी खिलाड़ी औरंगाबाद जिला से निकलकर देश का नाम भी रोशन करने का काम करेंहै.

जिला प्रशासन ने भी बिहार सरकार खेल मंत्रालय खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण लगातार बिहार में हर जिला में खेल सुविधा और बेहतर करने में लगी हुई है जिससे जिले का और बिहार का प्रदर्शन खेल के क्षेत्र में बेहतर होते जा रहा है और खिलाड़ी पदक हासिल कर जिला और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com