जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

इटावा: दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, वादी रामअवतार शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी ग्राम वजीरपुर आनन्दीपुर थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री सोनी शर्मा का विवाह 4 दिसम्बर 2022 को शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेन्द्र दीक्षित निवासी ग्राम उतरई थाना जसवंतनगर के साथ हुआ था.

आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित करते थे. वादी के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर साजिश के तहत उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई. तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर में मु0अ0सं0 50/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसवंतनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवकिशोर दीक्षित को मेहन्दी सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल आदर्श सिंह तथा तेजपाल सिंह की टीम द्वारा की गई. पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com