अमेठी में बड़ी कार्रवाई: विवादों में घिरे ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा निलंबित

अमेठी : विवादों में रहने वाले ड्रग इंस्पेक्टर पर शासन ने आखिरकार कार्रवाई कर ही दी।कोडीन युक्त कफ सिरप मामले को लेकर मीडिया के सामने गलत बयानबाजी करना जिले के ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को महंगा पड़ गया।इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए शासन ने कमलेश मिश्रा को निलंबित कर दिया है.
दरअसल कुछ दिनों पहले जिले के ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने तिलोई में कोडिंग युक्त कफ सिरप को एक होलसेल मेडिकल स्टोर की दुकान से पकड़ा था इसके साथ ही उसे खरीदने वाले मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की थी.दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही थी.
इसी को लेकर कमलेश मिश्रा ने मीडिया में बयान दिया था की कार्रवाई चल रही है.मीडिया में इसी बयान को देना कमलेश मिश्रा को महंगा पड़ गया.विभाग ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप जैसे संवेदनशील मामले में बयान देना शासन के निर्देशों की अवहेलना बताते हुए कार्यवाही की है.
अमेठी के ड्रग इंस्पेक्टर का का विवादों से गहरा नाता भी रहा है।कुछ महीने पहले अनियंत्रित वाहन चलाने पर मुंशीगंज थाना प्रभारी द्वारा रोकने पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा उनके साथ भी सरेराह अभद्रता की गई है.मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर की गाड़ी से शराब की बोतले भी बरामद हुई थी.पूरे मामले पर डीएम संजय चौहान ने बताया कि ड्रग इंपेक्टर के निलबिंत होने की जानकारी है लेकिन शासन से अभी तक कोई पत्र नही मिला है.









