कांकेर भाजपा को बड़ा झटका: मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा का  निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही कांकेर सहित पूरे प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

एक महीने से चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, भरत मटियारा की तबीयत करीब एक महीने पहले अचानक बिगड़ गई थी। प्रारंभिक उपचार रायपुर में कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया था। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाजपा संगठन में मजबूत पकड़

भरत मटियारा भाजपा के वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं में गिने जाते थे। वे दो बार कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष रहे और संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा उन्हें दूसरी बार मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था, जहां उन्होंने मछुआ समाज के हित में कई कार्य किए।

भरत मटियारा के निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। उनके निधन को भाजपा संगठन और मछुआ समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com