bigg boss 19 taniya mittal- बिग बॉस 19 की ये हसीना साथ लेकर चलती है बॉडीगार्ड और 4 गाड़ियों का काफिला, खुद को ‘बॉस’ कहलाना है पसंद

bigg boss 19 taniya mittal/ bigg boss 19 की शुरुआत हो चुकी है और इसके कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से खूब सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं।
अनुपमा फेम गौरव खन्ना, सिंगर अमाल मलिक, यूट्यूबर मृदुल तिवारी और एक्ट्रेस अशनूर कौर जैसे जाने-माने चेहरों के बीच, सबसे ज्यादा चर्चा में एक नाम है: तान्या मित्तल। तान्या ने अपनी बातों से घर के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया है
bigg boss 19 taniya mittal/शो में एंट्री लेते ही 25 साल की तान्या अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बात करती दिखीं। एक तरफ, जहाँ वह खुद को मिडिल क्लास बताती हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। तान्या का कहना है कि वह जहाँ भी जाती हैं, अपने साथ 5 बॉडीगार्ड और चार गाड़ियाँ लेकर चलती हैं।
bigg boss 19 taniya mittal/इस बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें “बड़बोली” और “मिस ओवरएक्टिंग” जैसे टैग मिल गए हैं।
तान्या ने घर में कुल 9 सूटकेस के साथ एंट्री ली है, ताकि उन्हें अपनी लाइफस्टाइल से कोई समझौता न करना पड़े। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी धमकी मिली है, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि बॉडीगार्ड रखना उनका शौक है।
तान्या सिर्फ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने अहंकारी रवैये के कारण भी चर्चा में हैं। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों से कहा कि लोग उन्हें “बॉस” कहकर बुलाते हैं, और उनके घरवाले भी यही कहते हैं, इसलिए बिग बॉस के घर में भी सभी को उन्हें इसी नाम से पुकारना चाहिए।
bigg boss 19 taniya mittal/अपनी संस्कृति से समझौता न करने की बात करते हुए, तान्या ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस जैसे शो में साड़ी पहनकर एंट्री ली, और वह इसे अपनी उपलब्धि मानती हैं।
तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। वह एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, बिजनेसवुमन और ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में अपना खुद का ब्रांड ‘हैंडमेड लाव’ शुरू किया, जो हैंडमेड बैग्स और एक्सेसरीज बनाता है। तान्या महाकुंभ 2025 की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।
View this post on Instagram











