धमतरी: हाईवा की ठोकर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

धमतरी: कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भखारा रोड में थुहा के पास हाईवा की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए, जिसमें से एक को रायपुर रेफर किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सकरी निवासी रमेश साहू (52 वर्ष) दव्वा राम साहू और बिसे लाल साहू शादी समारोह में शामिल होकर भखारा की ओर से वापस लौट रहे थे. तभी थूहा पुल के पास सामने से आ रहे हाईवा CG08 AE 4358 ने अपने चपेट में ले लिया. तीनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल कुरूद लाया गया. जहां पर रमेश साहू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
बिसेलाल को गंभीर चोट आई थी, जिसे रायपुर रेफर किया गया है. दव्वा साहू को मामूली चोट आई है. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है. ड्राइवर फरार है. आगे की कार्रवाई जारी है.











