Budh Gochar- ग्रहों के राजकुमार बुध बदल रहे हैं अपनी चाल, 7 अक्टूबर को राहु के नक्षत्र ‘स्वाति’ में करेंगे प्रवेश; इन 3 राशियों की होगी चांदी

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। युवराज बुध की कृपा बरसेगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में अच्छा रहेगा। कार्यस्थल में प्रमोशन के योग भी बनेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Budh Gochar/ज्ञान, बुद्धि और कम्युनिकेशन के कारक ग्रह बुध 7 अक्टूबर को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 12:21 बजे, बुध स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 16 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में संचरण करते रहेंगे।

Budh Gochar/यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा, जहां धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग बनेंगे, वहीं करियर में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।

स्वाति नक्षत्र का स्वामी मायावी ग्रह राहु को माना जाता है, जबकि यह नक्षत्र तुला राशि में फैला हुआ है, जिसके स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र हैं। राहु के नक्षत्र में बुद्धि के दाता बुध के आने से जिन तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, वे हैं:

वृषभ राशि (Taurus): इस राशि के जातकों पर युवराज बुध की विशेष कृपा बरसेगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों का प्रदर्शन परीक्षाओं में अच्छा रहेगा, और कार्यस्थल में प्रमोशन के योग भी बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।a

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों पर भी युवराज बुध मेहरबान रहेंगे। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने लड़ाई-झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, और पदोन्नति तथा इंक्रीमेंट मिल सकता है। कारोबार में भी मुनाफा होगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा, जिससे परिवार में खुशहाली आएगी। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे, और धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com