रेलवे में 434 पदों पर बंपर भर्ती! RRB Paramedical के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

RRB Paramedical/रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल श्रेणी के तहत कुल 434 पदों पर भर्ती निकाली है। यह सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है।

RRB Paramedical/इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 18 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि पहले की आखिरी तारीख 8 सितंबर थी।

पदों का विवरण, योग्यता और सैलरी

इस भर्ती में विभिन्न पद शामिल हैं, जिनकी योग्यता और सैलरी अलग-अलग है:RRB Paramedical

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट (272 पद): इसके लिए जीएनएम सर्टिफिकेट या बीएससी नर्सिंग और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। सैलरी ₹44,900 तक होगी।

फार्मासिस्ट (105 पद): 10+2 साइंस के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री और फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। सैलरी ₹29,200 है।

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर (33 पद): सैलरी ₹35,400 है।RRB Paramedical

डायलिसिस टेक्नीशियन (4 पद): बीएससी डिग्री और संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।

अन्य पद: रेडियोग्राफर (4 पद) और ईसीजी टेक्नीशियन (4 पद) के लिए भी भर्तियां हैं।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित है, जो पद के अनुसार भिन्न हो सकती है।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क/RRB Paramedical

आवेदन कैसे करें: उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए यह ₹500 है।

भुगतान की अंतिम तिथि: आवेदन शुल्क का भुगतान 20 सितंबर तक किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया/RRB Paramedical

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे:

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): CBT में सफल उम्मीदवारों को इसके लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल टेस्ट: यह अंतिम चरण होगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com