छठ पूजा 2025: नहाय-खाय से खरना तक, जानें ठेकुआ और रसिया खीर सहित 5 पारंपरिक व्यंजनों की रेसिपी!

छठ पूजा 2025/बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाए जाने वाले महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (नहाय-खाय) से शुरू होकर चार दिनों तक चलता है। इस दौरान व्रती निर्जला व्रत रखते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

छठ के खरना का प्रसाद, जिसमें गन्ने के रस या गुड़ से बनी खीर, रोटी और केले शामिल होते हैं, पड़ोसियों और परिवार के सभी सदस्यों में बांटा जाता है। छठ के दौरान तैयार किए जाने वाले व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इन्हें बिना लहसुन और प्याज के शुद्धता से बनाया जाता है। आइए जानते हैं छठ पूजा के दौरान बनाए जाने वाले 5 पारंपरिक और खास व्यंजनों की आसान रेसिपी।

ठेकुआ: छठ पूजा का सबसे प्रमुख प्रसाद ठेकुआ है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को थोड़े पानी में पिघलाकर ठंडा कर लें। अब गेहूं के आटे में तिल, सौंफ, सूजी और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाएं। फिर गुड़ के पानी का उपयोग करते हुए आटा गूंथ लें। अपनी पसंद के आकार में ठेकुआ बनाएं और इसे घी या तेल में सुनहरा होने तक तल लें। चीनी का उपयोग भी ठेकुआ बनाने के लिए किया जा सकता है।

कद्दू भात: छठ पर कद्दू की सब्जी भी विशेष रूप से बनाई जाती है। इसके लिए कद्दू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा और मिर्च डालें। जीरा चटकने पर कटा हुआ कद्दू डालकर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाकर ढककर पकाएं। इसे बीच-बीच में चलाते रहें और जब सब्जी का पानी सूख जाए तो गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।

रसिया खीर: दूध और गुड़ से बनी यह खीर बेहद स्वादिष्ट होती है। चावल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें भीगे हुए चावल डालकर कुछ मिनट तक पकाएं। अब इसमें चीनी या गुड़ डालकर पकाएं (ध्यान रहे गुड़ मसाले वाला न हो)। आप चाहें तो गुड़ को पिघलाकर भी डाल सकते हैं।

आटे के लड्डू: आटे के लड्डू भी प्रसाद के रूप में बनाए जाते हैं। एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें आटा डालकर सुनहरा होने तक भून लें। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब गुड़ को गर्म पानी में डालकर पिघला लें और इस घोल को भुने हुए आटे में मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे लड्डू का आकार दें। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और इलायची भी डाल सकते हैं।

चना दाल: चना दाल बनाने के लिए, दाल को अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में दाल, पानी और थोड़ी सी हल्दी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें हींग, हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर, नमक और अदरक डालकर 30 सेकंड तक भूनें। अब इस तड़के में पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com