कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर दिल्ली में बैठक:पूर्व CM बघेल, अध्यक्ष दीपक बैज हुए शामिल

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान (SSA) को लेकर सोमवार शाम दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में एक अहम बैठक संपन्न हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन राज्यों के जनरल सेक्रेटरी, प्रभारी और PCC अध्यक्ष शामिल हुए, जहां जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है।

इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि संगठन सृजन अभियान के तहत अब तक 14 राज्यों में 525 नए DCC अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है।

वहीं, 6 अन्य राज्यों में भी इस प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी गई है, जिसे संगठनात्मक मजबूती के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

तय समय सीमा में समितियों के गठन के निर्देश

AICC की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने PCC इकाइयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर DCC कमेटियों, 30 दिन में ब्लॉक कमेटियों और 60 दिन के अंदर मंडल, ग्राम पंचायत व बूथ स्तर की समितियों का गठन पूरा किया जाए।

साथ ही यह भी कहा गया कि संगठन में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

बैज बोले- जो निर्देश मिले उसे लागू करेंगे

इस उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के बाद दीपक बैज ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आलाकमान से जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उन्हें प्रदेश में पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा।

मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर बनी रणनीति

बैठक में छत्तीसगढ़ में मनरेगा को लेकर चल रहे विरोध पर भी चर्चा हुई। दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

आने वाले दिनों में सरकार को स्थानीय मुद्दों पर घेरने और जन सरोकार

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com