CM साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित रहे। रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के प्रख्यात साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार, समीक्षक और पाठक भाग लेंगे।

उत्सव में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य और नई पीढ़ी के रचनाकारों से जुड़े विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करेगा और लेखक और पाठक के बीच संवाद का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसाहित्य, लोककथाओं और मौखिक परंपराओं की समृद्ध धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का यह सुअवसर है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com