जगदलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: अमित शाह से मिलने निकले नेताओं को बैरिकेडिंग कर रोका

जगदलपुर। बस्तर के स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात करने रवाना हुआ, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

मिताली चौक पर बैरिकेडिंग कर रोका गया काफिला

जानकारी के मुताबिक, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं को उठाने का कांग्रेस ने ऐलान किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के नेतृत्व में बस्तर विधायक Lakheshwar Baghel, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष Mohan Markam समेत कई नेता राजीव भवन से बैठक स्थल के लिए निकले थे।

हालांकि, मिताली चौक पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए बस्तर की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस्तर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को शामिल किया गया।

दीपक बैज बोले- बस्तर के हितों की अनदेखी

इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात नहीं करने देना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com