बजट 2026 की तैयारियों के लिए हलवा सेरेमनी के साथ काउंटडाउन शुरू

केंद्रीय वित्त मंत्रालय में बजट 2026-27 की तैयारियों के लिए पारंपरिक हलवा सेरेमनी आयोजित की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद कड़ाही में हलवा बनाकर इस परंपरा को निभाया। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

हलवा सेरेमनी बजट प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। इसके बाद बजट से जुड़े सभी अधिकारी लॉक-इन हो जाते हैं और बजट संसद में पेश होने तक किसी भी बाहरी संपर्क से कट जाते हैं। इस बार बजट टीम को नॉर्थ ब्लॉक के पुराने बेसमेंट में शिफ्ट किया गया है, क्योंकि नए ऑफिस ‘कर्तव्य भवन’ में प्रिंटिंग प्रेस की सुविधा नहीं है।

सरकार बजट को डिजिटल और पेपरलेस रखने जा रही है। बजट से जुड़े सभी दस्तावेज यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। 1 फरवरी को संसद में बजट भाषण के बाद ये दस्तावेज मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।

1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। इस दिन यह साफ होगा कि सरकार आने वाले साल में आम लोगों, किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए क्या बड़े ऐलान करने वाली है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com