धमतरी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, पुलिस की भूमिका रही सराहनीय

धमतरी: धमतरी की ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ (FTC) ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा यादव (23 वर्ष, रायपुर निवासी) को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है.
यह मामला 26 जून 2024 को थाना मगरलोड के करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र में दर्ज किया गया था (अपराध क्रमांक 150/24). इसमें पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी.
एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में तत्कालीन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह ने मामले की सटीक और संवेनदशील विवेचना की, जिससे आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली.
पुलिस अधिकारी का सम्मान
उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसपी ने उप निरीक्षक अजय सिंह को उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा प्रविष्टि के साथ 500/- रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है.









