DA Hike 2025 : अक्टूबर में कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी सौगात! महंगाई भत्ते में इजाफ़ा, बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों पेंशनरों का जनवरी 2025 से 2% डीए बढ़ाया गया था और अब जुलाई 2025 से फिर डीए की दरों में बदलाव होना है जिसका ऐलान दिवाली से पहले होने की उम्मीद है।

DA Hike 2025 /केंद्र सरकार द्वारा महंगाई की दर को देखते हुए हर साल दो बार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में संशोधन किया जाता है।

अब जुलाई 2025 से एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ सकता है, जिसके बाद यह 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इस कदम से 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 67 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

यह अनुमान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित है। छमाही अंक 145 और डीए स्कोर 58.18% तक पहुंच गया है, जो 3% की वृद्धि की ओर साफ संकेत दे रहा है।

कब होगा ऐलान?DA Hike 2025

DA Hike 2025/संभावना है कि दीवाली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार डीए की नई दरों का ऐलान कर सकती है। मंजूरी मिलने के बाद, जुलाई 2025 से सितंबर तक का 3 महीने का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए और एरियर दोनों का भुगतान किया जा सकता है।

सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी?DA Hike 2025

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो 58% डीए के बाद उसे सालाना ₹10,440 का लाभ होगा।

जिस कर्मचारी का मूल वेतन ₹50,000 है, उसे हर महीने ₹1,500 अधिक मिलेंगे।

मूल पेंशन में भी अच्छी वृद्धि होगी। ₹20,000 की मूल पेंशन वाले व्यक्ति को लगभग ₹600 और ₹30,000 की मूल पेंशन वाले व्यक्ति को हर महीने ₹900 ज्यादा मिलेंगे।DA Hike 2025

close