DA Hike: केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा! केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 58% DA

DA Hike: केंद्र सरकार ने दिवाली और दशहरा जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है।

Da hike।अब 58% DA और 3 महीने का एरियर
इस बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। यह इजाफा 1 जुलाई से लागू होगा, जिसका मतलब है कि कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

 फैसले का सीधा लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इस बढ़ोतरी के कारण केंद्र सरकार के खजाने पर लगभग 10,084 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

क्यों बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता (DA)?
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई बढ़ने के बावजूद उनके जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। DA की दरें हर 6 महीने में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय की जाती हैं।

AICPI खुदरा महंगाई दर पर आधारित होता है, जो आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों को दर्शाती है। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि बढ़ती महंगाई के अनुरूप सरकार कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com