Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान, रिलीज से पहले छाप डाले 119 करोड़

Dhurandhar 2 Advance Booking Report: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर काफी बज़ बना हुआ है. इस फिल्म के पहले पार्ट ने ओपनिंग डे पर भारत में सिर्फ 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ को लेकर माना जा रहा है कि पहले दिन भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 90-100 करोड़ रुपये तक हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि फिल्म एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. लगातार इल फिल्म के टिकट बुक हो रहे हैं. इस फिल्म का खुमार लोगों के ऊपर चढ़ा हुआ. इतना खुमार कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 119 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं.

14 मार्च से ‘धुरंधर 2‘ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. सैकनिल्क के अनुसार 16 मार्च सुबह 4:32 बजे तक रिलीज के पहले दिन के लिए इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 22.70 करोड़ रुपये (61. लाख टिकट) का आंकड़ा पार कर दिया है. 18 मार्च को मेकर्स ने इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज शोज रखे हैं. फुल फ्लेज्ड एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले से ही प्रीमियर शोज की बुकिंग जारी है. पेड प्रीव्यूज की बुकिंग से इस फिल्म ने 37.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके अलावा विदेशों में 60 करोड़ रुपये (वीकेंड बुकिंग) के टिकट बुक चुके हैं.

टोटल प्री-सेल्स कलेक्शन

कुल मिलाकर अब तक प्री-सेल्स से इस पिक्चर ने 119.81 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं. अभी फिल्म को रिलीज होने में तीन दिन बाकी हैं और बुकिंग का सिलसिला लगातार जारी है. ऐसे में तीन दिनों में ये फिल्म और क्या कारनामा करती है ये देखना दिलचस्प होगा.

धुरंधर 2’ रनटाइम

‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट की तुलना में लंबी है. पहले पार्ट का रनटाइम 3 घंटे 32 मिनट था. पर दूसरा पार्ट 3 घंटे 55 का है. 7 मार्च को इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था. लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया. उसके बाद से फैंस और भी ज्यादा इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बहरहाल, अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है. इसके पिछले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये कमाए थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com