डूंगरपुर: अवैध क्वार्ट्ज खनन पर डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, मलापा गांव में डंपर को किया जब्त

डूंगरपुर: जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत जिला विशेष दल द्वारा अवैध क्वार्ट्ज पत्थर खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. टीम ने क्वार्ट्ज पत्थर से भरा एक डंफर जब्त किया है. वहीं, मामले को लेकर खनन विभाग को सूचना दी है.
खनन विभाग मामले में जुर्माने की कार्रवाई करेगा. डीएसटी टीम प्रभारी ने बताया कि मुखबिर के जरिए आसपुर थाना क्षेत्र के मलापा गांव में अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर के खनन की सूचना मिली थी, जिस पर टीम द्वारा मुखबीरी सूचना विश्वसनीय होने पर मलापा गांव के पास नाकाबंदी की गई.
इस दौरान क्वार्ट्ज पत्थर से भरा एक डंफर आया, जिसे रोककर उसके कागजात चेक किया तो चालक पर्याप्त कागजात पेश नहीं कर पाया. जिस पर डंपर को जब्त कर आसपुर थाना परिसर में खड़ा करवाया है. वहीं, मामले में अग्रिम कार्यवाही को लेकर खनन विभाग को सूचित किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com