डिजिटल अरेस्ट ठगी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1.76 करोड़ रुपए किए अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के जालंधर जोनल ऑफिस ने चर्चित डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी 2026 को 1.76 करोड़ रुपए की बैंक राशि को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है. कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है.
जानकारी के मुताबिक यह मामला उद्योगपति एस.पी. ओसवाल से जुड़ी डिजिटल अरेस्ट ठगी से संबंधित है. जांच की शुरुआत लुधियाना के साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई थी. जिसके बाद ईडी ने ये कार्रवाई की.
कैसे हुई ठगी











