लूट, गोकशी और तस्करी पर ताबड़तोड़ वार! रायबरेली पुलिस का एनकाउंटर रिकॉर्ड

रायबरेली: योगी राज में अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच रायबरेली के कप्तान आईपीएस डॉक्टर यशवीर सिंह ने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया.अपराध,गोकशी,लूट,मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में गोली का जवाब गोली से दिया गया। वर्ष 2025 में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों से 14 मुठभेड़ हुई.
इसमें पुलिस की गोली लगने से 17 अपराधी जख्मी हुए और 36 अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भजा गया है.जिले में लूट और चोरी के साथ प्रतिबंधित मवेशियों का कारोबार करने वाले शातिर अपराधियों की पुलिस की अलग-अलग क्षेत्रों में मुठभेड़ हो गई. पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से जहां 17 अपराधी घायल हुए है तो वहीं जघंन्य अपराधों में शामिल 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों को जहां सलाखों के पीछे भेज दिया तो वहीं उनके खिलाफ गैंगेस्टर समेत अन्य कठोर कार्रवाई भी की जा रही है.पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन लंगड़ा में कई अपराधियों के पैरों में पुलिस की गोली लगने से जख्मी हुए है और उनका इलाज भी पुलिस की ओर से कराया गया.
हालांकि ऑपरेशन लंगड़ा में अपराधियों को सबक जरुर पुलिस ने सिखा दिया है.पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 14 पुलिस की अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें 36 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं उक्त अपराधियों पर गैंगेस्टर के साथ अन्य कठोर कार्रवाई की जा रही है.











