अलविदा 2025: कुरुद विधानसभा के लिए उपलब्धियों भरा रहा यह साल, विधायक चन्द्राकर की सक्रियता से हुए कई बड़े काम

धमतरी: छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं. स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट में क्षेत्र के लिए कई बड़ी सौगातें दिलाई.

विधायक अजय चंद्राकर वर्ष भर क्षेत्र में सक्रिय रहे. जिसके बदौलत कुरूद की विकास यात्रा आज एक ठोस मोड़ पर है. कुरूद क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज, एलएलबी कॉलेज और नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना ने शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलीं. स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 100 बिस्तर अस्पताल की सौगात दी गई, जिससे आमजन को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हुआ. खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम एवं खेल अधोसंरचना विकसित की गई. वहीं नगर पालिका का दर्जा दिलाकर प्रशासनिक और विकासात्मक अधिकारों को मजबूत किया गया.
यहाँ की प्रमुख राजनीतिक गतिविधियाँ-
फरवरी 2025 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा के ज्योति भानू चंद्राकर ने अपने 6 पार्षदों के साथ नपा में अधिकार जमाया लिया, जबकि कांग्रेस 9 पार्षद होते हुए विपक्ष की भूमिका में है. भखारा में पूर्ण बहुमत के साथ ज्योति हरख जैन अध्यक्ष बनी. कुरुद जनपद की 25 में से 22 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस केवल 3 सीटों पर सिमट गई. गीतेश्वरी हेमन्त साहू जनपद अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई.
बड़ी बात यह रही कि यहां महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका दिया गया. वर्ष 2025 में कुरुद विधानसभा क्षेत्र में मुख्य राजनीतिक हलचल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है. वहीं भाजपा व कांग्रेस संगठन ने यहां के लोगो को राज्य से लेकर केंद्र स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों से नवाजकर यहां के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया. जिसमे तारिणी नीलम चंद्राकर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कमान, निरंजन सिन्हा को कोआपरेटिव बैंक का अध्यक्ष व लिली श्रीवास राष्ट्रीय युकां सचिव व लेखराम साहू कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग का समन्वयक नियुक्त करना शामिल है.
सालभर में क्षेत्र को मिली यह बड़ी उपलब्धि
कुरुद कॉलेज में छात्रावास भवन के लिए ₹2.72 करोड़ मंज़ूर किए गए. सितंबर 2025 में, मुख्यमंत्री ने कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास का लोकार्पण किया और आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवनों का शिलान्यास भी किया. जिनकी कुल लागत लगभग ₹27.67 करोड़ है. करेलीबड़ी और भालुझूलन में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए ₹51.32 करोड़ की राशि आवंटित की गई है.
कुरुद नगर पालिका क्षेत्र और भखारा नगर पंचायत क्षेत्र में जल योजना के सुदृढ़ीकरण और नई बस्तियों में पाइपलाइन विस्तार कार्यों के लिए महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत हुई. साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत लगभग ₹30 करोड़ के 39 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिससे “हर घर जल” सुनिश्चित हो रहा. 9 नई सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिन पर ₹119.79 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. मगरलोड विकासखंड के भेण्ड्री में ₹75 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया. कोडेबोड़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना और महानदी नहर पर क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण जैसी सिंचाई परियोजनाओं का भी लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया.
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति का रोडमैप

विकास की अगली छलांग नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के रोडमैप में कुरूद को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर नगर बनाने की स्पष्ट परिकल्पना है. जिसमे सुशासन और पारदर्शिता नीलामी, टेंडर और योजनाओं में खुली प्रक्रिया, चौक-चौराहों पर सीसीटीवी नेटवर्क का निरंतर विस्तार. स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनें और स्थायी डंपिंग ज़ोन. ऊर्जा और रोशनी के लिए सोलर लाइट व बेहतर विद्युत व्यवस्था. खेल व युवा विकास में नए इंडोर स्टेडियम और मौजूदा स्टेडियमों का उन्नयन. वहीं प्रशासनिक मजबूती की दिशा में नए नगर पालिका भवन का निर्माण और डिजिटल सेवाएं न केवल वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखता है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए कुरूद को स्मार्ट और सस्टेनेबल बनाने की दिशा तय करता है.
लोगो को है अपने नेता से यह बड़ी अपेक्षाएं
क्षेत्र में हो रही छोटी-बड़ी चोरियां, नशाखोरी, नशीले दवाइयों एवं अवैध शराब की बिक्री के साथ बात-बात में मर्डर जैसी वारदाते सामने आने पर लोगो को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. सत्तापक्ष के विधायक अजय चंद्राकर व उसके सरकार से क्षेत्र के लोगों को कई भी अपेक्षाएं है. ताकि सामाजिक अपराधों में लगाम लगाई जा सके. वहीं बगौद फूड पार्क में में उद्योग की धीमी गति को बढ़ाने जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके. एम्स का ट्रेनिंग सेंटर का भवन, भखारा में उप पंजीयक कार्यालय व लिंक कोर्ट खोलने, बाईपास सड़क मार्ग का शीघ्र निर्माण की मांग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की पदस्थापना क्षेत्र के जनता की अपेक्षाएं है.









