GPM : अब मलनिया डेम में भी बोटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक : कलेक्टर ने किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जीपीएम जिले में पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में लगातर विकास किया जा है.इसी कड़ी में 31 दिसम्बर को साल के आखिरी दिन कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने मलनिया डेम में पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर नौकायान का शुभारंभ किया और अधिकारियों के साथ बोटिंग भी किया.

जीपीएम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मलनिया डेम में नौकायान (बोटिंग) सुविधा का शुभारंभ किया गया है.31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.उन्होंने अधिकारियों के साथ बोटिंग भी की.
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जीपीएम जिले में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह नई बोटिंग सुविधा पर्यटकों के लिए नए साल की सौगात मानी जा रही है.

पर्यटक अब मलनिया डेम में बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। इस जलाशय में मछली पालन विभाग द्वारा एक्वा कल्चर का भी संचालन किया जा रहा है, जो पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र होगा.यहां कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध है.
नौकायान का संचालन ठेका पद्धति से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संचालन, संधारण और सुरक्षा मानकों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है। वर्तमान में जलाशय में आठ-सीटर की तीन मोटर बोट और एक शिकारा बोट उपलब्ध हैं.

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल, जनपद सीईओ गौरेला श्रीमती शुभा मिश्रा, पर्यटन विकास के जिला नोडल डॉ राहुल गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com