औरंगाबाद में अपराधियों पर कहर: 24 घंटे में 21 अरेस्ट, जिलेभर में हड़कंप

 औरंगाबाद : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पुलिस ने अपराध के विरुद्ध व्यापक और आक्रामक अभियान चलाया है. बीते 24 घंटों की कार्रवाई में 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी आरोपी हत्या प्रयास, शराब जैसे अन्य अपराधों से जुड़े हैं.
इस विशेष अभियान का उद्देश्य अपराधियों के पूरे नेटवर्क को तोड़ना, नशा तस्करी पर रोक लगाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई जिसमें आवश्यक कार्रवाई के उपरांत 18 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.
आर्म्स में 1, एनडीपीएस एक्ट में 1, हत्या के शीर्ष में 4, शराब कांड में 12 एवं अन्य शीर्ष कांड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 366 लीटर देसी एवं 45 लीटर विदेशी शराब, देसी कट्टा 1, जिंदा कारतूस 4, कार 1, ट्रैक्टर 1, बाइक 2, बालू 100 सीएफटी बरामद किया गया है. 6000 महुआ घोल विनिष्ट किया गया है तथा 46 वारंट एवं 2 कुर्की का निष्पादन किया गया है.
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1445 वाहनों की जांच की गई जिसमें 131000 रूपये जुर्माना वसूला गया है. पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के अनुसार औरंगाबाद पुलिस की यह व्यापक और बहुआयामी कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं. जन-सुरक्षा, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के संकल्प के साथ पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से प्रदेश को सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com