Health Tips-चमकती त्वचा का राज: महंगे साबुन छोड़ें और उबटन अपनाएं! जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

Health Tips-आज के समय में जहां लोग केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, वहीं आयुर्वेद हमें बताता है कि असली खूबसूरती प्रकृति में ही है।

Health Tips/साबुन भले ही त्वचा को साफ कर दे, लेकिन वह उसकी प्राकृतिक नमी और तेल को भी छीन लेता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसी वजह से, भारतीय परंपरा में सदियों से इस्तेमाल होने वाला उबटन त्वचा की देखभाल का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक तरीका माना जाता है। यह त्वचा को बिना किसी केमिकल के साफ, मुलायम और चमकदार बनाता है।

उबटन क्यों है सबसे बेहतर?Health Tips

उबटन पीएच-फ्रेंडली होता है, यानी यह त्वचा के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा का नैचुरल ऑयल सुरक्षित रहता है, जबकि साबुन उसे खत्म कर देता है। उबटन का नियमित उपयोग त्वचा को डिटॉक्सिफाई करता है, जिससे धूल, प्रदूषण और मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और नई कोशिकाएं फिर से जीवंत हो उठती हैं।

घर पर कैसे बनाएं उबटन?

उबटन बनाने के लिए कुछ सरल और प्राकृतिक सामग्री की जरूरत होती है।

बेसन: यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है।

हल्दी: इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और प्राकृतिक चमक देते हैं।

चंदन: यह त्वचा को ठंडक देता है।

दूध: दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देता है और टैनिंग को दूर करता है।

इन सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपनी त्वचा पर मालिश करें और फिर पानी से धो लें। आपको तुरंत ही एक मुलायम और चमकदार त्वचा मिलेगी। उबटन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक होता है, इसलिए इसके साइड इफेक्ट्स की संभावना लगभग न के बराबर होती है।