राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीडवाना में ऐतिहासिक पहल, देश की पहली BLO Wall का लोकार्पण, बीएलओ को मिला सम्मान का मंच

डीडवाना – कुचामन, देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर डीडवाना–कुचामन जिले में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत के नवाचार के तहत डीडवाना उपखंड कार्यालय परिसर में देश की पहली BLO Wall का लोकार्पण किया गया.इस विशेष अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौजूद रहीं.
यह BLO Wall एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य में जुटे सभी बीएलओ के योगदान को सम्मान देने और उनके उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस वॉल पर जिले में एसआईआर कार्य में सक्रिय सभी BLO के नाम और गांव के नाम उकेरे गए हैं, जिससे उनके परिश्रम और समर्पण को स्थायी पहचान मिल सके। यह पहल न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है, जिसकी सराहना मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्तर पर भी की गई है.
कार्यक्रम के दौरान एसआईआर कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले सभी बीएलओ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत, एसपी ऋचा तोमर और एडीएम मोहनलाल द्वारा नवीन मतदाताओं का सम्मान किया गया तथा उन्हें एपिक कार्ड वितरित किए गए.
![]()











