औरंगाबाद: साज़िश के तहत ASI को बदनाम करने वाला आरोपी गृह रक्षक गिरफ्तार 

औरंगाबाद: साज़िश के तहत कुटुंबा थाना के एएसआई महेंद्र पासवान को बदनाम करने वाले आरोपी गृह रक्षक विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव का रहने वाला है. वह कुटुंबा थाना में गाड़ी चलता था.

आरोप है कि बीते दिनों आरोपी गृह रक्षक विवेक की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर थाना से हटा दिया गया था. इसको लेकर बदले की भावना से उसने साज़िश के तहत एएसआई महेंद्र पासवान के कमरे में शराब की बोतले रख दिया और मामले की सूचना वरीय आईजी को दिया. मामले में आईजी के निर्देश पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में एएसआई के कमरे की तलाशी ली गई. जिसमें शराब की बोतल बरामद होने पर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

हालांकि, इस दौरान एएसआई ने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले का जांच की मांग की थी. इधर, जांच के दौरान मामले की खुलासा होने पर आरोपी विवेक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में विवेक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि बदले की भावना से साजिश के तहत एएसआई महेंद्र पासवान को बदनाम के आरोपी गृह रक्षक विवेक को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com