रायबरेली में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और लोडर की भिड़ंत में तीन की मौत, मचा कोहराम

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात 12बजे के करीब लालगंज रायबरेली नेशनल हाईवे पर बदई का पुरवा के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में पिकअप लोडर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार चौक मूर्ति बिहार थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर निवासी रोहित गुप्ता पुत्र जवाहरलाल बनारस में सामान उतार कर वापस खाली पिकअप लोडर लेकर दिल्ली जा रहा था. तभी लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली मार्ग पर बदई का पुरवा गांव के सामने सामने से आ रहे ट्रक में लोडर में टक्कर मार दिया. जिससे लोडर सवार रोहित गुप्ता सहित कुंवरपुर थाना पंवारा जिला जौनपुर निवासी विपिन सरोज 36 पुत्र प्रेमचंद और अखिलेश सरोज 45 पुत्र फूलचंद के मौके पर ही मौत हो गई.
आपको बता दें सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह,लालगंज चौकी इंचार्ज नितिन मलिक मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे हुए शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया.
चालक के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भीषण सड़क हादसे में लीडर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. वहीं मृतक विपिन सरोज के चाचा बालचंद सरोज पुत्र रामसुंदर निवासी कुंवरपुर जिला जौनपुर में दुर्घटना करने वाले ट्रक संख्या बिहार 28 बीबी 4854 और उसके चालक के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है. प्रभारी शिक्षक ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.











