Police SI भर्ती में थर्ड जेंडर का फिजिकल टेस्ट कैसे होता है? जानें दौड़ की दूरी और नियम

पुलिस भर्ती को रोजगार का अहम माध्यम माना जाता है. प्रत्येक साल राज्यों में पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कैंडिडेट्स को मौका मिलता है, लेकिन अब बदलाव का शुरू हो गया है. पुलिस भर्ती में अब थर्ड जेंडर को भी मौका मिलने लगा है. मसलन, कई राज्य थर्ड जेंडर्स को पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती में मौका देने लगे हैं. तो वहीं कई राज्य सरकारें इसको लेकर तैयारी कर रही है. ऐसे में थर्ड जेंडर को पुलिस में भर्ती करने का क्राइटेरिया क्या होगा? इसके बारे में अधिकांश लोग जानना चाहते हैं.
आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि किन राज्यों में थर्ड जेंडर्स को पुलिस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है और किन राज्यों में इसकी तैयारियां हैं? साथ ही पुलिस SI भर्ती में थर्ड जेंडर के लिए निर्धारित फिजिकल टेस्ट के बारे में जानते हैं.











