IAS Transfer 2025- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अफसरों के तबादले – जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

IAS Transfer 2025- हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार देर रात 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए।
यह फेरबदल सरकार के सुचारु प्रशासन और विभागीय कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
इस फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारी सी. पॉलरासु को सचिव (सहकारिता, बागवानी और कृषि) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस ए. शैनामोल को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट एवं लोक शिकायत निवारण) बनाया गया है। मंडी में प्रशासनिक कमान आईएएस डॉ. राज कृष्ण परुथी को सौंपी गई है, जिन्हें मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
आईएएस सुदेश कुमार मोकटा को विशेष सचिव (उद्योग) के पद पर भेजा गया है, जबकि आईएएस दोरजे छेरिंग नेगी को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
IAS Transfer 2025।ऊर्जा क्षेत्र में हिमऊर्जा की कमान अब आईएएस कमल कांत सरोच संभालेंगे, जिन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। परिवहन विभाग की जिम्मेदारी आईएएस नीरज कुमार को दी गई है, जबकि एचआरटीसी की बागडोर अब डॉ. निपुण जिंदल के हाथों में होगी, जिन्हें प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
बागवानी और विपणन से जुड़े विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
आईएएस अरिंदम चौधरी को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस शुभ करण सिंह को विशेष सचिव (एमपीपी और पावर एवं एनसीईएस) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आईएएस गंधर्व राठौर को विशेष सचिव (कार्मिक), आईएएस शिवम प्रताप सिंह को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का निदेशक और आईएएस अभिषेक वर्मा को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के निदेशक के तौर पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईएएस दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग में भी बदलाव देखने को मिला है, जहां आईएएस जितेंद्र सांजटा को विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें निदेशक, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन, हिमाचल प्रदेश, शिमला का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, शहरी विकास से जुड़े क्षेत्र में आईएएस हेमिस नेगी को नगर एवं ग्राम नियोजन का निदेशक बनाया गया है।










